नागपुर//दि बीबीसी लाइव :
देशभर के समाजवादी धर्मनिरपेक्षित और जॉर्ज फर्नाडिस समर्थको द्वारा गठित राष्ट्रीय मजदूर पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 29जनवरी 2023 को नागपुर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में देशभर के 12 प्रदेशो से आयें 250 राष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये।
जे.पी. आन्दोलन के सैनानी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अध्यक्ष जॉर्ज फर्नाडिस के घनिष्ठ साथी शिवकुमार सिंह ने आज नागपुर में पत्र परिषद लेकर राष्ट्रीय मजदूर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम सूची घोषित की।
शिवकुमार सिंह ने बताया कि यह पार्टी मानववाद, समाजवाद, गांधीवाद, राष्ट्रवाद धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, न्याय और संवैधानिक मूल्यों के आधर पर भारत में दबे, कुचले, लाचार, बेरोजगार, गरीब, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों, यूवाओं, महिलाओं, शिक्षा, आर्थिक और रोजगार से पिछड़े समाज के पीड़ितों को अधिकार न्याय दिलाने संघर्ष के साथ साथ उनको समाज और राजनिति की मुख्यधारा में लाने का कार्य करेगी।
आगे उन्होंने कहा कि पार्टी शीघ्र ही देशभर में लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक अधिकार, भरतीय नागरिकता और मौलिक अधिकार, न्याय व्यवस्था और न्यायिक अधिकार, भारत के 4 स्तंभ – 1) न्यायपालिका, 2) कार्यपालिका, 3) विधायका और 4) मीडिया के अधिकार व कार्य, सांसदों विधायकों के अधिकार व भारीतय नागरिको के प्रति उनकी जिम्मेदारी, समाज व देश के प्रति भारतीय नागरिकों के अधिकार आदी की विषयों को लेकर कार्यशाला और जनजागृति अभियान शुरू करने जा रहीं हैं पहली कार्यशाला अप्रेल के अंत में बिलासपुर में आयोजित होने जा रहीं हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम सूचि जारी —
इस सूचि में श्री नागेश्वर मिश्रा जी (बिलासपुर) को छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं श्री सईद मोहम्मद ज़ियाउद्दीन (रायपुर ) को राष्ट्रीय (IT) का प्रभारी नियुक्त किया गया शीघ्र ही अगली सूची दिल्ली में घोषित की जायेगी।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना; कल सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
सक्ती पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 1.44 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से राजस्थान जा रहे तस्कर 26 घंटे की घेराबंदी के बाद गिरफ्तार
Monsoon Crisis 2026: 42% बारिश की भारी कमी से बढ़ी चिंता, जून सूखा तो जुलाई पर भी मंडराया संकट