July 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

हज 2023 के आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी : मोहम्मद असलम खान

रायपुर//दि बीबीसी लाइव :

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 04 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2023 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च को आगे बढ़ाया जाकर अब 20 मार्च 2023 संध्या 05 बजे तक निर्धारित किया गया है।

चेयरमैन खान साहब ने आगे बताया की आवेदकों के पास अब 20 मार्च 2023 या उससे पूर्व जारी किया हुआ एवं 03 फरवरी 2024 तक की वैधता युक्त पासपोर्ट होना लाज़मी है।

अधिक जानकारी के लिए आप, कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।