July 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सड़क पर अचानक आए जंगली सुअर से टकराई बाइक

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दुर्घटना माखन नगर थाना क्षेत्र में हुई है। इस घटना के बाद घर में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

दोनों भाई बाइक पर सावर होकर कही जा रहे थे, तभी मनवाड़ा और आंचल खेड़ा के बीच उनकी बाइक अचानक सूअर से टकरा गई। जिससे बाइक फिसल गई और दोनों जमीन पर गिर गए। इस हादसे में हीरा लाल साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।