July 26, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

भ्रष्टाचार की भेंट : इंजीनियर वा ठेकेदार की मनमानी से सीसी रोड की गुणवत्ता से हो रहा समझौता!

सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :

सीसी रोड पर कम सीमेंट, मिट्टी युक्त या कहें खराब स्तर का रेत व ज्यादा मात्रा में गिट्टी डाल कर रोड बनाई जा रही है। ठेकेदार व लेबर इसका रेश्यो भी बता पाने में असमर्थ हैं!

नगरपालिका परिषद सरायपाली में करोड़ों की लागत से कई वार्डों में सीसी सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 06 मैन रोड , आईडीबीआई बैंक के सामने , श्रीराम एजेंसी के अगल बगल बने अवैध कॉलिनी को फायदा पहुंचाने, सीसी रोड का तोहफा दिया जा रहा है! इसी कॉलोनी के पीछे 5घरों के सामने सीसी रोड नही बनाने से कुछ लोग पालिका के इस भेदभाव से नाराज भी हैं!

आपको बता दें की इस कॉलोनी में मिट्टी युक्त कामचलाउ रोड था जो दबा भी नही
उसी के ऊपर सीसी रोड बना दिया गया।

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कराए जा रहे इस कार्य में न कोई सूचना पटल है और न ही आम जन को कोई इसकी जानकारी!

जानकारी अनुसार सीसी रोड बनाने के पहले करीब 4इंच का बेस बनाया जाता है मगर यहां भी किसी प्रकार का बेस नहीं बनाया गया।
बनाए जा रहे सीसी रोड में कितने इंच का बेस व कितना लंबाई चौड़ाई होगी पूछने पर साइट पर मौजूद , किसी ने जवाब नही दे पाए!

जनता के टेक्स के पैसो का विकास के नाम पर जिस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है , अंदाजा लागाया जा सकता है की भ्रष्टाचार कितना हावी हो चुका है।

पालिका स्तर पर किए गए कार्य पर गुणवत्ता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, इस तरह से घटिया स्तर के ऐसे निर्माण के पीछे जिम्मेदार अधिकारियो पर वरिष्ठ अधिकारी प्रमाण पत्र देते हैं या नहीं संज्ञान लेते हैं या नहीं?
देखना दिलचस्प होगा?