तिरुवनंतपुरम. केरल में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की किस्मत चमक गई है। ओणम बंपर लॉटरी में उसकी 25 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है। तिरुवनंतपुरम के श्रीवरहम के रहने वाले अनूप ने शनिवार रात को इस लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसके नतीजे रविवार को घोषित किए गए। टैक्स कटने के बाद अनूप को 15.75 करोड़ रुपए मिलेंगे। 30 साल के अनूप ऑटोरिक्शा चलाने से पहले एक होटल में शेफ के तौर पर काम करते थे और दोबारा चेफ का काम करने के लिए मलेशिया जाने की तैयारी में थे। मलेशिया जाने के लिए उनका बैंक लोन भी सैंक्शन हो गया था। इसके बाद उन्होंने 500 रुपए में लॉटरी का टिकट खरीदा, जिस पर उनकी बंपर लॉटरी निकली।
इस साल का बंपर इनाम केरल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा इनाम है। पहले इनाम में 25 करोड़, दूसरे में 5 करोड़ और तीसरे इनाम के तौर पर 10 लोगों को 1-1 करोड़ रुपए दिए गए। टिकट बेचने वाले एजेट को भी लॉटरी के इनाम में से कमीशन दिया जाएगा। इस साल केरल में 67 लाख ओणम बंपर लॉटरी टिकट प्रिंट किए गए थे, जिनमें से तकरीबन सभी बिक भी गए।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र