आबकारी विभाग की कार्यवाही
सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए पी त्रिपाठी के द्वारा दिये गये आदेशो व निर्देशो के परिपालन में कलेक्टर महासमुंद निलेश कुमार क्षीर सागर के आदेश एवं उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही के तारतम्य में दिनांक 27.02.2023 को आबकारी वृत्त सरायपाली अंतर्गत ग्राम पलसापाली थाना सिन्घोडा निवासी राम कुमार जोल्हे , पिता -देशराम , जाति-सतनामी , उम्र-47 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर हा भ म शराब और 24 बोरियो में 720 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।
गुहा राम जोल्हे ,पिता छेड़ू राम , उम्र-52 वर्ष जाति सतनामी के कब्जे से 08 लीटर हा भ म शराब और 10 बोरियो में 300 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।
इसी तारतम्य में पलसापाली के ही एक अन्य फरार आरोपी हेमंत कुमार निराला, पिता तिलेश्वर निराला, जाति सतनामी के कब्जे से 40 लीटर हा भ म शराब और 25 बोरियो में 750 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।
ग्राम पलसापाली के तालाब (डबरी) किनारे लावारिश हालत में 50 लीटर हा भ म शराब और 56 बोरियो मे 1680 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया है।
इस प्रकार कुल = 108लीटर हा भ म शराब और 3450 किलो ग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।
उक्त तीनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(च), 34(2),59(क) के तहत आजमानती प्रकरण कायम कर माननीय न्यायालय से रिमांड पर जेल दाख़िल किया गया है तथा फरार आरोपी की पता साजी की जा रही है।
इनका रहा योगदान —
सहायक जिला आबकारी अधिकारी व वृत्त सरायपाली प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज , आबकारी आरक्षक राज किशोर पांडेय और खिनी राम खुटे नगर सैनिक शिरिष भोई व लक्ष्मी चंद कुमार और वाहन चालक रोहित साहू का उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान रहा।
इन पर हुई कार्यवाही —
कायम प्रकरण -04
आजमानती-04
गिरफ़्तार आरोपी -02
फरार आरोपी -01
लावारिश-01
1.रामकुमार जोल्हे
2.गुहा राम जोल्हे
3.हेमंत कुमार निराला(फरार)
4.लावारिश(अज्ञात)
ज्प्ती- 108 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुवा शराब और 3450 किलो ग्राम महुआ लहान
धारा-34(1)(च),34(2),59(क) आबकारी एक्ट।

More Stories
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
उफनती चिंतावागु बनी आफत, नगर सेना बनी ग्रामीणों की ढाल; बीमार महिला को बोट से पहुंचाया अस्पताल
CM विष्णुदेव साय ने ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का किया विमोचन, जिले की विकास यात्रा और जनजातीय संस्कृति पर है खास फोकस