August 24, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

International Human Right Council : प्रदेश अध्यक्ष शंकर दास मानिकपुरी ने गृहमंत्री को लिखा पत्र!

बोर्ड परीक्षा की तिथि समीप आने एवं बुजुर्ग व हृदय के मरीजों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

रायपुर//दि बीबीसी लाइव :

गैर सरकारी संगठन “इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कौंसिल” प्रदेश भर में पिछले कई सालों से जनता की सेवा कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर दास मानिकपुरी व उनके सहयोगी बगैर मीडिया प्रचार प्रसार के कोरोना काल में भी राजधानी में अपनी सेवा दे चुके हैं।

गृह मंत्री को लिखा पत्र..

पत्र में उन्होंने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से निवेदन किया है कि प्रदेश में आगामी होने वाले बोर्ड परीक्षा, कॉलेज परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाया जाए। शहर के साथ साथ गांव में भी बुजुर्ग बीमार मरीज है जिन्हे इस DJ से काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि शहर व गांव में विभिन्न प्रकार के धार्मिक, सामाजिक व व्यक्तिगत आयोजनों के चलते उच्च ध्वनि वाले , ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग किया जा रहा है। जिससे छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रही है।

छात्र हित व मरीजों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उच्च आवाज वाली ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।