सीसी रोड के निर्माण कार्य पर मौके से इंजीनियर के न रहने से हो रहा गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य!
सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
सीसी रोड पर कम सीमेंट, खराब स्तर का रेत ज्यादा मात्रा में व अधिक गिट्टी डाल कर रोड बनाई जा रही है। ठेकेदार व लेबर इसका रेश्यो भी बता नही पाते!
नगरपालिका परिषद सरायपाली में करोड़ों की लागत से कई वार्डों में सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी क्रम में झिलमिला वार्ड क्रमांक 03 मणिकंचन के बगल, सप्ताहिक बाजार के पीछे तलाब के चारों ओर सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है जोकि घटिया स्तर का प्रतीत होता है! सुनने में यह भी आ रहा है कि तालाब से लगा हुआ खेत के एक किसान द्वारा कार्य रोकने स्टे लगवाया है! जिसके चलते काम अधूरा पड़ा है। इस गुणवत्ता हीन कार्य से वार्ड वासी भी काफी नाराज है।
आपको बता दें की नगरपालिका क्षेत्र में बगैर सूचना पटल के नियमविरुध कार्य किया जा रहा है। सीसी रोड बनाने के पहले करीब 4इंच का बेस बनाया जाता है मगर यहां भी किसी प्रकार का बेस नहीं बनाया गया और न ही पटरी निर्माण हुआ!
रोड बनने के एक सप्ताह बाद पानी डालने (curing) के लिए पैरा डाला गया ओ भी आधा अधूरा और यहां भी पानी का आता पता नही!!
जनता के टेक्स के पैसो का विकास के नाम पर जिस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है , अंदाजा लगाया जा सकता है की भ्रष्टाचार कितना हावी हो चुका है।
नगरपालिका स्तर पर किए गए कार्य पर गुणवत्ता प्रमाण की आवश्यकता होती है, इस तरह से घटिया स्तर के ऐसे निर्माण के पीछे जिम्मेदार अधिकारियो पर वरिष्ठ अधिकारी प्रमाण पत्र देते हैं या नहीं, संज्ञान लेते हैं या नहीं?
देखना दिलचस्प होगा?

More Stories
खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने कीट वितरण कर बधाई दी
हमर क्लिनिक की स्टाफ नर्स ने कमरे में की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस
तबादले की हड़बड़ी में बड़ा खेल! जिस अधिकारी को अधिकार ही नहीं, उसके नाम से जारी हुआ फर्जी ट्रांसफर आदेश