नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नयी दिल्ली में इकोनॉमिक टाइम्स की ओर से आयोजित ‘वैश्विक व्यापार सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।
वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन 2023 का विषय ‘लचीलापन-प्रभाव-प्रभुत्व’ है।
दो दिवसीय सम्मेलन 17 और 18 फरवरी को यहां होटल ताज पैलेस में हो रही है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, शिखर सम्मेलन में 200 से अधिक कारोबारी नेता 40 सत्रों को संबोधित करेंगे।
बयान में कहा गया,“यह विचारकों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को एक साझा मंच पर लाएगा, जो प्रमुख आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।”

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा