August 8, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कुख्यात आदतन ठग (नटवरवाल) सहित 03 आरोपि पुलिस गिरफ्त में

थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

प्रकरण में नयी ट्रेक्टर, ट्राली, केजव्हील, लेबलर, नांगर किमती 10 लाख रूपये किया गया बरामद

बलौदाबाजार//दि बीबीसी लाइव/सैय्यद इमरान अली :

जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली के नेतृत्व मे अपराध क्र 82/23 धारा 420,34 भादवि के आरोपीयो पर कार्यवाही की गई।
नाम आरोपी –

  1. रामेश्वर चौहान पिता कल्लूराम उम्र 45 साल निवासी मरारपारा सोनियाडीह थाना भटगांव जिला सारंगढ-बिलाईगढ
  2. मोतीलाल पिता सुधुराम बंजारे उम्र 52 साल निवासी झबडी थाना कसडोल
  3. रोहित कुमार पैकरा पिता वकिल पैकरा उम्र 50 साल निवासी झबडी थाना कसडोल

मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी हिरमेन्द्र पटेल निवासी अमेरा थाना पलारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.12.2022 को आरोपी रामेश्वर चौहान, मोतीलाल बंजारे तथा रोहित पैकरा तीनो मिलकर अलग अलग तिथियो में महिन्द्रा ट्रेक्टर डीलर बलौदाबाजार के एजेंसी में आकर एक ऋण पुस्तिका ब्लैंक चेक एवं अन्य दस्तावेज देकर एजेंसी वाले को विश्वास में लेकर तुरंत डाउन पेमेंट 05 लाख रूपये देने की बात कहते झांसा देकर ट्रेक्टर महिन्द्रा, ट्राली, केजव्हील, लेबलर, नागर को दिनांक 30.12.2022 को ले गये थे। ट्रेक्टर डीलर द्वारा चेक भुनाने पर उस खाते में पैसा नही होना पाया गया। आरोपी मोबाइल बंद करके ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान कंपनी डीलर के आवश्यक दस्तावेज जप्त कर आरोपीयो का पता तलाश की जा रही थी।

पता तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे, SDOP श्री सुभाष दास के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी रोशन राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर संभावित स्थानों में पतासाजी हेतु टीम रायगढ तरफ गयी थी। पतासाजी करते हुए आरोपी रामेश्वर चौहान को पुंजी पथरा क्षेत्र से मुख्य आरोपी रामेश्वर चौहान को पकडा गया। हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए ठगी किये ट्रेक्टर महिन्द्रा, ट्राली, केजव्हील, लेबलर, नागर को छुपाकर रखा था बरामद किया गया एवं मामले के अन्य आरोपी मोतीलाल बंजारे एवं रोहित पैकरा को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । दोनो आरोपीयो ने भी मुख्य आरोपी रामेश्वर चौहान से पैसे प्राप्त किये थे । आरोपीयों को आज दिनांक 15.02.2023 के गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण के मुख्य आरोपी रामेश्वर चौहान के अपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गयी । आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधडी एवं ठगी के अपराध क्र 137/2017 थाना सारंगढ जिला रायगढ, 109/2021 थाना भटगांव जिला सारंगढ, अपराध क्र 89/2018 थाना उरगा जिला कोरबा, अपराध क्र 154/2004 थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा, अपराध क्र 199/2008 थाना कसडोल, अपराध क्र 264/2004 थाना सारंगढ जिला रायगढ में मामले दर्ज है। आरोपी इसी प्रकार लोगो को लुभावना प्रलोभन देकर ठगी करता है।

सभी आम लोगो से अपील है कि किसी भी सामान क्रय/विक्रय करते समय अच्छी तरह व्यक्ति एवं कागजात का सत्यापन करने के उपरांत ही क्रय/ विक्रय करें ।

उपरोक्त संयुक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक रोशन राजपूत, सउनि बी.आर साहू, प्रआर. अरसद खान, कुमार जायसवाल, नरेश खुंटे, समीर शुक्ला,अमीर राय, अंजोर मांझी, यशवंत यादव का विशेष योगदान रहा।