कोटा में एक शादी इन दिनों चर्चा में है. दरअसल रविवार को शादी के दौरान दुल्हन मधु राठौर अपने घर में सीढ़ियों से गिर गई. उन्हें सिर में गंभीर चोट आई. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसकी सूचना मिलते ही दूल्हा परिजन के साथ अस्पताल पहुंचे और वहीं शादी की रस्में पूरी की.
यह मामला राजस्थान का है. फिलहाल एसबीएस अस्पताल में दुल्हन का इलाज अभी भी चल रहा है. दरअसल दूल्हा पंकज शनिवार को मधु राठौर से शादी करने वाले थे. पिछले एक हफ्ते से दोनों के घर में शादी की रस्में चल रही थीं. शनिवार को पंकज की बिंदोरी (एक पारंपरिक पोशाक) निकली और रविवार को शादी के फेरे होने थे. शादी की रस्म के दौरान रविवार को मधु राठौर अपने घर में सीढ़ियों से गिर गईं और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई.
इसके बाद पंकज के परिजन कोटा पहुंचे और शादी की रस्में अस्पताल में कराने का निर्णय लिया. मधु राठौर को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पंकज के पिता शिवलाल राठौर और मधु के पिता रमेश राठौर ने बातचीत की, जिसके बाद शादी रद्द कर दी गई और अस्पताल में रस्में पूरी की गई.
अभी भी नहीं चल पा रही मधु
पंकज के जीजा राकेश राठौड़ ने बताया कि हादसे के बाद दोनों परिवारों ने तय किया कि मधु और पंकज की शादी फौरन कर दी जाए इसलिए पंकज ने सबसे पहले कॉटेज में कमरा बुक कराया और शादी के लिए उसे सजाया. वहीं शादी की रस्में हुई, जिसमें व्हीलचेयर पर बैठे दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई. पंकज ने पारंपरिक तरीके से मधु को मंगलसूत्र पहनाया और उसके माथे पर सिंदूर लगाया. हालांकि मधु अभी भी चल नहीं पा रही थी. अस्पताल में रहने के दौरान दुल्हन का दूल्हा और उसका परिवार उसकी देखभाल करेगा.

More Stories
दुर्ग सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट का विरोध पड़ा भारी
बेमेतरा जिला अस्पताल में मरीजों के दलिया में मिली इल्ली! पोषण आहार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, जांच के आदेश
VW Canyon होटल को उपभोक्ता आयोग का बड़ा झटका, गहने चोरी मामले में ₹2.37 लाख मुआवजा देने का आदेश