कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे, उनकी शादी की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें वो बेहद प्यारे लग रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इस क्यूट कपल की ये तस्वीरें।
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में खास मेहमानों के बीच पूरे रिति-रिवाज के साथ कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी रचाई।

शादी की इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे को गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक ओर जहां कियारा आडवाणी खूबसूरत लहंगे में किसी अप्सरा सी हसीन लग रही थीं, वहीं सिद्धार्थ शेरवानी में काफी हैंडसम दिखे।
शादी की इस तस्वीर में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़कर नमस्ते करते दिखाई दे रहे हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब पति-पत्नी बन चुके हैं, दोनों ने मंगलवार को राजस्थान में शादी रचाई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र