लखनऊ. राजधानी लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट वाले पांच रूटों पर 9 से 16 फरवरी तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. यह डायवर्जन सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा. वहीं, शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. इस संबंध में मंगलवार को ट्रैफिक विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए.
शहीद पथ, हजरतगंज से अहिमामऊ, गोल्फ क्लब से शहीद पथ सामान्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. गोल्फ क्लब चौराहे से 1090, 1090 चौराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सामान्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लालबत्ती चौराहे से अहिमामऊ तक वनवे रहेगा. इस दौरान लालबत्ती चौराहे से अहिमामऊ की ओर तो वाहन जा सकेंगे, लेकिन दूसरी ओर से लालबत्ती चौराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे. ट्रैफिक विभाग ने उन मार्गों का विवरण जारी किया है, जहां सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा. हालांकि, सामान्य ट्रैफिक के वैकल्पिक मार्गों के बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की गई है.
डीसीपी के मुताबिक कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित सभी कॉलोनियों व अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए से संपर्क किया गया है. स्थानीय एसीपी ने मीटिंग की है. उनके आवंटी ग्रुप पर डायवर्जन प्लान भेजा गया है. वैकल्पिक मार्गों व कार्यक्रम के समय के बारे में बताया गया है, ताकि लोग किसी काम से निकलें तो उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

More Stories
न्यू डेल्ही स्वीट्स के कलाकंद में मच्छर! शिकायत के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए भेजा
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप : छात्राओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में शामिल हुए