अंकारा, तुर्की में सोमवार को आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,921 हो गयी है।
अनादोलू एजेंसी ने मंगलवार को आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप में कम से कम 15,834 लोग घायल हुए हैं।
तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहारनमारस में स्थानीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, इसके कुछ मिनट बाद देश के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और कहारनमारस प्रांत में स्थानीय समय दोपहर 1:24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप फिर आया था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र