July 30, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सरायपाली ब्लाक में युवा, कर्मचारी, महिला प्रकोष्ठ का हुआ मनोनयन

युवा प्रकोष्ठ के मुरलीधर बारिक, महिला प्रकोष्ठ के एडो.अनिता प्रसाद व कर्मचारी प्रकोष्ठ के पालसिंह बंजारे बने ब्लाक अध्यक्ष

सरायपाली//दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सरायपाली ब्लाक के युवा, महिला व कर्मचारी प्रकोष्ठ के ब्लाक पदाधिकारीयों का मनोनयन श्रीमती नुतन कुर्रे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दिनेश बंजारे युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष, दाऊ विजय बंजारे जिलाध्यक्ष, हीरालाल कोयल ज़िला उपाध्यक्ष, रेखराज बघेल जिला सचिव, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरुण व्यवहार, सरायपाली ब्लाक प्रभारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल कुर्रे, सियाराम खटकर, चंदन रात्रे, रामकुमार गायकवाड, सुरेश भारती, महासमुंद ब्लाक अध्यक्ष चित्र कुमार भारती व युथ जिला उपाध्यक्ष जगजीवन रत्नाकर, जिला मिडिया प्रभारी शंकर लहरें तथा सरायपाली ब्लाक के समाज जनो की उपस्थिति में किया गया।

सर्व सम्मति से युवा प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष के पद पर मुरलीधर बारिक, सचिव मोहित रात्रे, 2 उपाध्यक्ष सुरज रात्रे व झषकेतन रात्रे, कोषाध्यक्ष चैतलाल भारती, सहसचिव कन्हैया बंजारे, मिडिया प्रभारी रोहित कुमार रात्रे का मनोनयन किया गया।

इसी प्रकार महिला प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट अनिता प्रसाद को व कर्मचारी प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष पालसिंह बंजारे, उपाध्यक्ष हेमसागर तथा सचिव रामगोपाल खुंटे का मनोनयन किया है।

वरिष्ठ ब्लाक कार्यकारिणी का पुनर्गठन प्रदेश कार्यालय के आदेशानुसार करने का निर्णय लिया गया, तब तक प्रभारी ब्लाक अध्यक्ष के पद पर अस्थाई तौर पर श्याम लाल बारिक राजाडीह को प्रभारी ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दिनेश बंजारे ने नवमनोनित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए शिक्षा रोजगार नशा उन्मूलन के लिए कार्य करने की अपील किया।
जिलाध्यक्ष दाऊ विजय बंजारे ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नियमावली और अनुशासन के आधार पर काम करने की आहावान किया, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने युवाओं को जागृत करने हर गांव में जाकर युवा टीम गठित करने की बात कही।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नुतन कुर्रे ने महिलाओं को विशेष रूप जागृत कर सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक स्तर को बढाने पर जोर दिया।

बैठक में सरायपाली ब्लाक के साथ बागबाहरा ब्लाक युवा व समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।