भभुआ, बिहार के कैमूर जिले मे मोहनिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने 462 बोतल विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि समेकित चेकपोस्ट मोहनिया के निकट पुलिस एवं एंटी लिकर टास्क फोर्स तथा उत्पाद विभाग की टीम ने एक मैजिक वाहन से 462 बोतल विदेशी शराब बरामद की है।
सूत्रों ने बताया कि मैजिक वाहन पर सवार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कोलो डिहरी गांव निवासी राकेश कुमार तथा तरारी गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार सिंह के रूप में की गयी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र