रायपुर। बालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे गए एक पत्र में मिलेट राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ के विश्व विख्यात बनने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर अभिनेता को शुभकामनाएं देते हुए उपहार के रूप में छत्तीसगढ़ हर्बल भेजा था। उसके एवज में अमिताभ ने पत्र लिखकर त्योहार की बधाइयां देते हुए इस उपहार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है.
बता दें कि पत्र में अमिताभ ने लिखा कि- छत्तीसगढ़ वैसे तो कई विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है, उनमें से एक है उदारता। छत्तीसगढ़ हर्बल के सौजन्य से आपके द्वारा भेजी गई खाद्य पदार्थो की इस उदार भेंट के लिए बहुत-बहुत आभार। आगे उन्होंने लिखा-जैसा कि आपने अपने पत्र में व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ जल्द मिलेट राज्य के रूप में अग्रसर है, मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि इस सूची में छत्तीसगढ़ विश्व विख्यात बने, सदैव अग्रिम रहे। वहीं सीएम बघेल ने अपने ट्वीट पर इस पत्र को शेयर किया है। साथ ही जवाब देते हुए लिखा है कि आदरणीय अमिताभ बच्चन जी नमस्कार! आपके द्वारा प्रेषित शुभकामना पत्र प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ की उदारता को रेखांकित करने के लिए आपका धन्यवाद। मिलेट राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ के विश्व विख्यात बनने की शुभकामनाओं के लिए हम सबकी तरफ़ से बहुत आभार…।

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!