भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज युवाओं से जुड़े दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान पहले मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के आयोजन सामुदायिक नेतृत्व युवा समागम में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम समाज कार्य स्नातक एवं परास्नातक स्तर के 22 हजार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन है।
इसके बाद वे अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम का आरंभ करेंगे। ये कार्यक्रम 18 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए ‘अर्न व्हाइल लर्न’ मॉडल पर आधारित इंटर्नशिप प्रोग्राम है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र