August 20, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

ऑटो चालक नशे में धुत होकर पहले युवक को मारी ठोकर फिर आरक्षक को जड़ दिया थप्पड़

अंबिकापुर. कोतवाली थाना क्षेत्र के महामायापारा में सड़क पर खड़े एक युवक को आटो ने जोरदार ठोकर मार दी थी. स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ कर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर जब कोतवाली पुलिस पहुंची तो नशे में धुत दिव्यांग ऑटो चालक ने आरक्षक के साथ ही मारपीट कर दी.

मामले में दो वीडियो सामने आया है. जिसमें एक वीडियो युवक को ठोकर मारने का है, वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक किस तरह आरक्षक के साथ मारपीट कर रहा है.