छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संत तुकाराम पर अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है. धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें वो कह रहे हैं कि संत तुकाराम की पत्नी उन्हें रोज डंडे से मारती थी. अब बागेश्वर धाम सरकार ने अपने बयान से यूटर्न ले लिया है.
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सीता राम, बागेश्वर धाम और संत भगवान की जय. संत तुकाराम एक महान संत थे और हमारे आदर्श हैं. हमने किसी कथा में उनकी पत्नी को लेकर भाव प्रस्तुत किए थे कि वो थोड़ा विचित्र स्वभाव की थीं. गन्ने वाली कहानी हमने पढ़ी थी. संत तुकाराम को लेकर हमने एक किताब में पढ़ा था कि उनकी पत्नी उन्हें गन्ना लेने भेजती है. फिर एक गन्ने से उनकी पिटाई के कारण दो टुकड़े हो गए, तो इसे मैंने अपने भाव से समझाया. मेरे शब्दों से जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और अपने शब्दों को वापस लेता हूं.
बता दें कि बागेश्वर धाम के पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो 17वीं सदी के संत तुकाराम को लेकर कह रहे हैं कि उनकी पत्नी हर रोज उन्हें मारती थी. इस पर विवाद बढ़ने पर शास्त्री ने माफी मांगी है. उन्होंने माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किया है.

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!