बीजापुर. जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, बीजापुर के सौजन्य से जिला अस्पताल के मेडिकल युनिट द्वारा 31 जनवरी 2023 को शासकीय पॉलीटेक्निक, बीजापुर एवं शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था बीजापुर के छात्रों द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था बीजापुर में किया गया। जिसमें संस्था के छात्रों द्वारा कुल 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइयटी के जिला समन्वयक नर्वेद सिंह एवं शासकीय पॉलीटेक्निक से सुरेन्द्र कुमार मण्डावी, चितरंजन लाल, तन्वी सोनकेशरी, श्री नवीन कुमार साहू, पी संदीप एवं आईटीआई से बालकृष्ण दिल्लीवार, सत्येन्द्र देवांगन, शशिकांत गुप्ता, राजकुमार यादव एवं कौशल पांडे उपस्थित रहे।

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!