मुंबई। भारत और भारतीयों के लिए एक खुशखबरी है। खासकर हिंदी बोलने वालों के लिए। क्योंकि Hindi के कुछ शब्दों को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़ा गया है। वैसे तो ये इंग्लिश डिक्शनरी है। लेकिन अब Oxford English Dictionary का हिस्सा हिंदी भी है। ‘बिंदास’, ‘बच्चा’, ‘अलमीरा’, ‘देश’, ‘दीया’… ये कुछ ऐसे शब्द हैं जो अब आपको ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं, ऑक्सफोर्ड प्रेस ने तो यहां तक कहा है कि भारतीय अंग्रेजी उनकी सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकताओं में रही है।
यहां बताए गए 5 शब्दों के अलावा Indian English से संबद्ध 800 से ज्यादा एंट्री के लिए उच्चारण दिशा निर्देश और ऑडियो इस डिक्शनरी में शामिल किए गए हैं।
हिंदी Oxford की प्राथमिकता क्यों?
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के अनुसार, भारतीय अंग्रेजी ने इस शब्दकोश में शामिल किए गए उच्चारणों के वैश्विक प्रकारों की संख्या बढ़ा कर 16 कर दी है। विश्व अंग्रेजी उच्चारण ऑडियो लेखागार में हाल में जुड़े नए शब्दों ने देश में 13 करोड़ भारतीय अंग्रेजी बोलने वालों के लिए एक बड़े गैप को कम किया है।
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) के लिए उच्चारण संपादक डॉ कैथरीन सैंगेस्टर ने कहा, ‘जब से हमने ब्रिटिश और अमेरिकी अंग्रेजी के प्रकारों के लिए उच्चारणों के हमारे कवरेज को विस्तारित करने और उसमें ऑडियो शामिल करना शुरू किया है, भारतीय अंग्रेजी हमारी एक सबसे बड़ी प्राथमिकता और हमारी सबसे बड़ी चुनौतियों में एक रही है।’
उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं कि हमने इसकी जटिलता से निपटने के लिए एक ट्रांस्क्रिप्शन मॉडल विकसित किया है । अब ओईडी में अंग्रेजी के इस अत्यधिक महत्वपूर्ण प्रकार के लिए उच्चारण उपलब्ध करा सकते हैं।’
शब्दकोश में जिन अन्य भारतीय शब्दों के उच्चारण का तरीका बताया गया है उनमें बिंदास, दीया, बच्चा (एक नन्हा जानवर भी इसमें शामिल है), देश और अलमीरा शामिल हैं। ओईडी 2016 से ही अंग्रेजी के कई वैश्विक प्रकारों के लिए उच्चारण के अपने तरीकों को विस्तारित कर रहा है। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी की वर्ल्ड इंग्लिश एडिटर डेनिसा सालाजार ने कहा, ‘भारतीय अंग्रेजी के उच्चारण को आईईडी में शामिल किया जाना विश्व में अंग्रेजी बोलने वाली आबादी के इस तरह के एक बड़े हिस्से के उच्चारण का दस्तावेजीकरण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ओईडी को अंग्रेजी के वैश्विक प्रकारों पर शोध करने वालों को एक अधिक उपयोगी जरिया उपलब्ध कराएगा ।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र