रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ जांच की मांग को लेकर कांग्रेसी राजभवन पहुंचे. कांग्रेस नेताओं ने डॉ. रमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि, रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस सरकार को जांच करने की अनुमति दी जाए.
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह और मीडिया अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, रमन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू-एसीबी में शिकायत दर्ज है. जांच में शिकायत सही पाई गई. जिसके आधार सरकार ने राजभवन को जांच के लिए प्रस्ताव भेजा था. वहीं सरकार के इस प्रस्ताव पर राज्यपाल ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र