बस्तर – माकड़ी//दि बीबीसी लाइव/दिनेश कुमार कश्यप :
अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी ने धरती में स्वर्ग का अवतरण एवं मनुष्य देवत्व का उदय के लिए देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता और गायत्री माता की आराधना को आवश्यक बताया है।
विश्व शांति के लिए एकता के लिए गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाता है।
कोंडागांव जिला के विकासखंड माकड़ी के अंतर्गत ग्राम शामपुर में 51 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया।
यह महायज्ञ दिनांक 28.1.2023 से 31.1.2023 तक चार दिवसीय चलेगा इस महायज्ञ में हरिद्वार से आये हुए ऋषि पुत्रो के द्वारा पूजन का कार्य सम्पन्न किया जा रहा है।
प्रथम दिवस पर ग्राम के समस्त देवी देवताओं का परघाव एवं कलस यात्रा किया गया यह यज्ञ में पूरे ब्लॉक भर के धर्मानुरागी भाई बहन माता शामिल हो रही है सभी ने इस कार्यक्रम के लिए भरपूर सहयोग किया है तथा दूसरे दिवस पर मूर्ति प्राणप्रतिस्ठा के साथ 51 कुंडीय यज्ञ को वेदमन्त्रो के से सम्पन्न किया गया है। यह महायज्ञ का मुख्यउद्देश्य यह कि देश धर्म संस्कृति के प्रति प्रेम अनुराग जगाना व्यसन मुक्त सभ्य समाज का निर्माण करना आदर्श स्वाभिमान एवं संस्कार युक्त युवा पीढ़ी का निर्माण करना मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण बनाना भारतीय संस्कृति का विश्व व्यापी विस्तार करना तथा विचार क्रांति को जन जन तक पहुचाना है।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल