शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। जहां तीन युवको की ऑन-द-स्पॉट मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई है।
हादसा शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में हुआ है। अनूपपुर से शहडोल की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक रूंगटा तिराहे के पास खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार नरेंद्र लोनी, रामू लोनी और अर्जुन साहू की मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची बुढार पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। बुढ़ार टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। फिलहाल ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र