आरोपियों के कब्जे से 100 कि0ग्रा0 गांजा एवं एक सेंट्रो कार, 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 21,65,000 रूपयें जप्त
थाना बसना एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही
बसना//दि बीबीसी लाइव/भूपेंद्र वैष्णव :
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह (IPS) द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत सभी प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिरो को सक्रिय कर संदिग्धो व गांजा तस्करो पर निगाह रखी जा रही थी।
मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िसा से बसना छत्तीसगढ की ओर से वाहन क्रमांक CG04 B8089 में तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। उक्त सूचना पर सायबर सेल एवं थाना बसना की टीम द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम कुरचुंडी के पास उड़ीसा से आने वाली वाहनो पर सतत् निगाह रखकर चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान ग्राम कुरचुंडी के पास सेन्ट्रो कार क्रमांक CG04B8089 आयी। जिससे टीम द्वारा घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया जो अपने वाहन को तेज रफ्तार से भगाने लगा, सायबर सेल एवं थाना बसना की टीम द्वारा ओव्हर टेक कर कुरचुंडी मोड आमापाली मेन रोड के पास उक्त वाहन को रोका गया। वाहन में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम डमरूधर साहू पिता पुस्तम साहू उम्र 43 साल ग्राम लिटियापुर थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा तथा बगल सीट में बैठै व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम वासुदेव साहू पिता डमरूधर साहू उम्र 24 साल ग्राम लिटियापुर थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा तथा पीछे सीट में बैठै व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सुभाष साहू पिता भगवानो साहू उम्र 23 साल ग्राम लिटियापुर थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा का निवासी होना बताया।
पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन को रोकने पर उसे भगाने का कारण पूछने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा गोलमोल जवाब देने लगे,पुलिस स्टाफ को संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई तो कार की सीट के नीचे गांजा 30 पैकेट एवं कार की डिक्की से 70 पैकेट खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा कुल 100 पैकेट रखा मिला। जिसके संबंध में वैधानिक दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो अपने पास कोई वैधानिक दस्तावेज नही होना बतायें।
उपरोक्त आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा वजन 100 किलो ग्राम कीमती 20 लाख रूपये घटना में प्रयुक्त सेन्ट्रो कार क्रमांक CG04 B8089 कीमती, 1,50,000 रूपयें, 03 नग मोबाईल कीमती 15000 रूपये जुमला कीमती 21,65,000 रूपयें को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना बसना में अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान सउनि. रनसाय मिरी आर0 संदीप भोई, त्रिनाथ प्रधान, सुशांत बेहरा, छत्रपाल पटेल एवं टीम द्वारा की गई।
आरोपीयों का नाम —
01) डमरूधर साहू पिता पुस्तम साहू उम्र 43 साल ग्राम लिटियापुर थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा।
02) वासुदेव साहू पिता डमरूधर साहू उम्र 24 साल ग्राम लिटियापुर थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा।
03) सुभाष साहू पिता भगवानो साहू उम्र 23 साल ग्राम लिटियापुर थाना झारबंद जिला बरगढ उडिसा।
जप्त मशरूका –
01) अवैध मादक पदार्थ गांजा 100 किलोग्राम कीमती 20 लाख रूपये।
02) घटना में प्रयुक्त सेन्ट्रो कार क्रमांक CG04B8089 कीमती 1.50 लाख रूपये।
03) तीन नग टच स्क्रीन मोबाईल जुमला कीमती 15000 रूपये।
कुल जुमला कीमती 21,65,000 रूपये।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू