बिलासागुड़ी में पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने पत्रकारों से चर्चा कर संजू हत्याकाण्ड में शामिल एक शूटर के गिरफ्तार होनी की जानकारी को साझा किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि संजू त्रिपारी की हत्या 14 दिसम्बर 2022 को शाम करी 4.15 बजे के आसपास खनिज बैरियर के सामने तुर्गाडीह बायपास रोड के बीच में की गयी है। मामले में संजू त्रिपाठी की पत्नी की शिकायत पर अपराध सकरी थाना में दर्ज किया गया। घटना के बाद सिलसिलेवार अभियान चलाकर करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की सूचना पर हत्याकाण्ड में शामिल शूटर आरोपी प्रशीन गुप्ता को लखनऊ से पकड़ा गया है।
पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया एक शूटर्ट पकड़ाया
पुलिस कप्तान पारूल माथुर के अनुसार आरोपी प्रशीन गुप्ता ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के करीब 5-6 महीने पहले बनारस निवासी विनय द्विवेदी उर्फ गुरुजी उर्फ वासू से मुलाकात हुई। विनय द्विवेदी ने कहा कि बिलासपुर में एक काम करना है। बदले में उसे एक लाख रूपया मिलेगा। पैसे के लालच में 9 दिसम्बर 2022 को विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी के साथ बनारस से बस में बैठकर बिलासपुर छत्तीगढ़ आगया। बिलासपुर में प्रेम श्रीवास नाम का व्यक्ति दोनों को बिलासपुर बस स्टैंड में लेकर कपिल त्रिपाठी के घर ले गया। कपिल त्रिपाठी के घर में दानिश अंसारी और बनारस निवासी एजाज असारी उर्फ सोनू पहले से ही मौजूद थे।
चार पिस्टल 20 कारतूस कपिल ने दिया
11 दिसम्बर .2022 को बनारस निवासी पप्पू दाढ़ी नाम का व्यक्ति कपिल त्रिपाठी के घर बिलासपुर आया। 11 दिसम्बर 22022 की रात्रि करीब 8. बजे कपिल त्रिपाठी ने सभी लोगों के साथ बैठक किया। कपिल ने बताया कि बड़े भाई संजू त्रिपाठी से परेशान है। सबको मिलकर हत्या करना है। इस दौरान कपिल त्रिपाठी ने अपने पास 4 पिस्टल और लगभग 20 कारतूस होना बताया। 14 दिसमबर 2022 को सभी लोग कपिल त्रिपाठी के घर में बैठे थे। इसी बीच करीब 3.00 बजे कपिल त्रिपाठी के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि संजू त्रिपाठी अपने फार्म हाउस से लगभग 3:30 बजे शाम अपने फार्म हाउस से निकलेगा। इसके बाद सभी लोग अलग-अलग 4 गाड़ियों में सवार होकर कपिल त्रिपाठी के फार्म हाउस से सकरी बायपास के के लिये निकले। वह अमन गुप्ता सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को चला रहा था।
अलग अलग गाड़ियों में हुए सवार
गाड़ी में भरत तिवारी, आशीष तिवारी, राजेन्द्र ठाकुर बैठे थे। नीले रंग की पुरानी बेलेनो कार को विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी चला रहा था।बेलेनो कार में शूटर्स दानिश, पप्पू दाढी, एजाज उर्फ सोनू कट्टा कारतूस से लैस होकर बैठे थे। सभी लोग सकरी बायपास में जाकर संजू त्रिपाठी का इंतजार करने लगे। इसी दौरान दानिश के पास फोन आया कि संजू त्रिपाठी की गाड़ी एमजी हैक्टर सफेद रंग की है। कार में लाल रंग का बोर्ड लगा है। करीब 4.1 बजे लाल रंग का बोर्ड लगा सफेद रंग की एमजी हैक्टर गाड़ी मौके पर पहुंची।
संजू की गाड़ी के सामने अमन गुप्ता की स्विट अड़ाकर रोका
योजनानुसार स्विफ्ट डिजायर को रोड में बने स्पीड ब्रेकर के पास संजू त्रिपाठी की एमजी हैक्टर कार के सामने अड़ाकर खड़ी कर दिया। सजू त्रिपाठी की एमजी हैक्टर गाडी रूक गई। इसी बीच नीले रंग की बेलेनो कार में सवार पप्पू दाढ़ी, दानिश, एजाज उर्फ सोनू और विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी सभी उतर कर एमजी हैक्टर गाड़ी को दोनों तरफ से घेर लिए। गाड़ी की दाहिने की ओर चालक की तरफ से दानिश अंसारी और एजाज उर्फ सोनू, गाड़ी के बांये तरफ से पप्पू दाढी और विनय द्विवेदी सभी संजू त्रिपाठी के उपर फायरिंग करने लगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र