इस्लामाबाद. हम आपको नामकरण की एक अनोखी कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसके किरदारों को पहले जानना अहम है। इनमें एक पिता है, जो पाकिस्तान से है, एक बांग्लादेशी मां है। इस कपल ने अपने बेटे का नाम अब ‘इंडिया’ रखने का फैसला किया है। सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसकी वजह बड़ी मजेदार है। दोनों सोशल मीडिया पर यह कहानी साझा की है।
मशहूर नाशीद गायक उमर ईशा ने फेसबुक पर पत्नी और बेटे के साथ तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में बेटा दोनों के बीच में सोता नजर आ रहा है। उन्होंने लिखा, ‘सभी नए पैरेंट्स के लिए चेतावनी और उनके लिए संवेदना, जिन्होंने हमारे जैसा काम किया। मैंने और मेरी बेगम ने अपने पहले बच्चे इब्राहिस को बचपन में हमारे बिस्तर में सोने देने की गलती कर दी। आप जानते हैं नए माता-पिता और सबकुछ।’
उन्होंने आगे बताया, ‘तो अब इस बच्चा इस व्यवस्था का आदि हो गया और जब हम सो रहे होते हैं, तो अपना खुद का कमरा होने के बाद भी वह हमारे बीच में ही सोता मिलता है। अब जब मैं पाकिस्तानी मूल का हूं और मेरी पत्नी बांग्लादेशी मूल की, तो हमने इब्राहिम को नया नाम दिया है। अब हम उसे इंडिया बुलाते हैं, क्योंकि वह पाकिस्तानी और बांग्लादेशी माता-पिता के बीच में है।’
इस मशहूर क्रिकेटर की बेटी का नाम भी है इंडिया
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम ‘इंडिया’ रखा था। उनकी पत्नी मेलेनी ने साल 2015 में मुंबई के सांता क्रूज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। एक अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा था, ‘मैंने यहा बहुत समय गुजारा है। मैं भारत की संस्कृति, विरासत और परंपरा के मिश्रण को पसंद करता है। यह बहुत ही आध्यात्मिक देश है और आगे की सोच रखने वाला देश है। मुझे यह कॉम्बिनेशन पसंद है।’

More Stories
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी हलचल! 20 जून को आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मंत्रियों की बढ़ी धड़कनें
बाइक से हो रही थी शराब तस्करी! आबकारी विभाग की दबिश में 40 हजार की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा! अवैध परिवहन करते हाईवा जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई