मिशन 2024 की चुनावी तैयारी में लगी भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए अगल रणनीति पर तैयारी शुरू कर दी है ! जिसमें भाजपा संगठन के पास कार्यकर्ताओं से जुड़ी हर जानकारी होगी !
ऑनलाइन जानकारी के लिए पार्टी ने सरल एप नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसमें पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम, पद, शैक्षणिक योग्यता से लेकर अन्य जानकारी अपलोड रहेगी।
विधान चुनाव के करीब छ: महीना पहले अप्रैल के पहले हफ्ते तक ये सारी जानकारी अपलोड की जानी है। इसके लिए अलग विशेष कार्य योजना तैयार की गई है, दुर्ग में संतोष सोनी को जिला समन्वयक बनाया गया है !
बीजेपी द्वारा गठित 100 सदस्यों वाले डाटा प्रबंधन सेल में दुर्ग जिले के 100 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उनका चयन किया है। इसमें हर मंडल से 7 सदस्य लिए गए हैं। जिले में इस समय 13 मंडल है। इसी तरह भिलाई जिला संगठन में भी ऑनलाइन सदस्या के लिए कमेटी गठित की गई है। जिसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष ब्रिजेश बिजपुरिया को दी गई गई है।
सरल एप में रजिस्ट्रेशन और सत्यापन होगा जरूरी
जानकारी के मुताबिक सरल एप में सिर्फ पंजीयन अनिवार्य नहीं होगा बल्कि, एप में कार्यकर्ता अपने बारे में पूरी जानकारी स्वयं अपलोड करेगा। इसके बाद जिले से बनाए गए 100 सदस्य बूथ, मंडल और शक्ति केंद्रों तक पहुंचकर उनकी जानकारी का सत्यापन करेंगे। आईडी पासवर्ड की मदद से उस कार्यकर्ता की पूरी जानकारी सही तरीके से अपलोड करेंगे।
दुर्ग में विशेष कार्य योजना बैठक में ललित चंद्राकर, विनायक नातू, राजा महोबिया, साजन जोसफ, नारायण दत्त तिवारी, राहुल ताम्रकार, विनय महोबिया सहित अन्य मौजूद थे।
बैठक में डाटा प्रबंधन को लेकर ऑडियो विजुअल कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षार्थियों को संगठन महाविस्तार योजना की जानकारी दी गई !

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू