विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां करंट लगने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। बताया गया कि खेत पर दवा छिड़क रहे एक भाई को बिजली लाइन से करंट लगा। जिसे बचाने गया दूसरा भाई भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई।
मामला जिले के सिरोंज के इकलौद ग्राम का है। जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी के दिन इकलौद के चौकीदार चुन्नीलाल मालवीय के पुत्र मथुरालाल (36) गेंहू के खेत में यूरिया डाल रहे थे। तभी खेत मे पड़ी लाइट की डोरी से उनको करंट लग गया। खेत की मेड़ पर खड़े उनके भाई धनराज (48) को कुछ समझ नहीं आया और वो अपने भाई को बचाने खेत में प्रवेश कर गए। जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों सगे भाई और दोनों ही शादी शुदा थे।
शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तब इनकी तलाश की गई। जिसके बाद घटना का पता लगा। आज 27 जनवरी को सिरोंज के सरकारी अस्पताल (government hospital) में दोनों का पीएम (post mortem) किया गया। जिसके बाद दोनों का शव गांव रवाना किया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और विस्मय की लहर फैल गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र