रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तीर्थ यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा सिलवानी के जमुनिया घाटी पर हुआ। जहां तीर्थ यात्रियों से भरी बस गंगासागर से लौट कर नरसिंहपुर जा रही थी। इस दौरान जमुनिया घाटी के पास बस पलट गई। जिसमें 20 से अधिक बुजुर्ग तीर्थ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। यहां देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही सिलवानी पुलिस और 108 की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। आधा दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घायल यात्री नरसिंहपुर और रायसेन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसका कारण अज्ञात है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र