नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की कामना है।
श्री मोदी ने ट्वीट किया, “गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।”
देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। परेड में अलग-अलग थीम की झांकियां देखने को मिलेंगी। इस वर्ष मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे है।

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!