नयी दिल्ली. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।
श्री शाह ने ट्वीट किया, “स्वतंत्रता संग्राम हो, आपातकाल हो या राम मंदिर आंदोलन सभी में अग्रणी रहने वाली राजमाता सिंधिया जी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणापुंज है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजमाता सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
उल्लेखनीय है कि श्रीमति विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को मध्य प्रदेश के सागर जिले में ठाकुर महेंद्र सिंह एवं चूड़ा देवेश्वरी देवी के घर हुआ था। वह अपने पिता की सबसे बड़ी संतान थीं। उनके बचपन का नाम लेखा देवेश्वरी देवी था।

More Stories
ईडी की बड़ी छापेमारी: भारतमाला परियोजना घोटाले में 66.9 लाख रुपये नकद और 37 किलो चांदी जब्त, जांच जारी
मुंगेली जिला चिकित्सालय में 7 वर्षीय गौरव का सफल टॉन्सिल ऑपरेशन, जटिल सर्जरी से मिली राहत
सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण