तिरुवंनतपुरम, एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की केरल के तिरुवनंतपुरम से अरब देश ओमान की राजधानी मस्कट के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लाकर सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 549 में करीब 105 यात्री सवार थे। यह विमान तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुआ था, जिसके बाद पायलटों को इसमें तकनीकी खराबी का पता चला और उन्होंने सुबह 9.17 बजे सुरक्षित लैंडिंग करायी।
सूत्रों के अनुसार, अब यात्रियों को दूसरे विमान से दोपहर एक बजे मस्कट के लिए रवाना किया जाएगा।

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!