भारत ने पूल मैच में वेल्स को 4-2 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व कप के ‘क्रॉस-ओवर’ के लिए क्वालीफाई किया, जिसमें टीम का सामना एफआईएच हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय हॉकी टीम की एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में ये दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने पहले अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा था। कलिंगा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में शमशेर सिंह (21वां मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (59वां मिनट) ने भारत के लिए एक-एक गोल किया, जबकि आकाशदीप (32वां, 45वां मिनट) ने दो गोल जमाए। भारत को पूल-डी में पहला स्थान हासिल करने के लिए कम से कम आठ गोल के अंतर से जीतने की जरूरत थी, हालांकि मेजबान टीम यहां वैसी आक्रामकता नहीं दिखा सकी।
शमशेर सिंह ने भारत के लिए पहला गोल किया। पहले हाफ तक भारतीय टीम ने दो गोल करके बढ़त बना ली थी। लेकिन तीसरे क्वार्टर के आखिर में वेल्स ने वापसी करते हुए पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। वेल्स के दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से हुए, जिसमें गैरेथ फर्लोंग (42वें मिनट) और जैकब ड्रेपर (44वें मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर पहुंचाया।आकाशदीप ने 45वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर भारत को बचाया और फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत और इंग्लैंड दोनों के तीन तीन मैचों में सात सात अंक रहे। लेकिन इंग्लैंड की टीम बेहतर गोल अंतर की बदौलत पूल डी में शीर्ष पर रही।
दोनों टीमों के अंक बराबर होने के बावजूद कम गोल अंतर के कारण भारत दूसरे स्थान पर रहा और उसे ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ एक क्रॉसओवर मैच खेलना होगा। इंग्लैंड सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। इससे पहले भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया और इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था। आकाशदीप सिंह ने चौथे क्वार्टर के शुरुआत में ही फील्ड गोल करके भारत को बढ़त दिला दी है। आकाशदीप का मैच में ये दूसरा गोल है। इससे पहले उन्होंने तीसरे क्वार्टर में गोल किया था। चौथे क्वार्टर के 9वें मिनट में अभिषेक ने लगभग गोल कर दिया था। लेकिन गेंद विपक्षी टीम के शरीर से लगकर गोल पोस्ट में गई थी। चौथे क्वार्टर के आखिरी समय में भारत को सातवां पेनल्टी कार्नर मिला। हरमनप्रीत ने इसे गोल में बदल दिया। इस क्वार्टर के खत्म होते ही भारत ने विश्व कप में अपना दूसरा मैच जीत लिया है।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी