वाशिंगटन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 19 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच पिछले 28 दिनों की तुलना में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 53,000 तक पहुंच गई है।
डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि पिछले 28 दिनों में लगभग एक करोड़ 30 लाख मामले और लगभग 53000 नई मौतें विश्व स्तर पर दर्ज की गईं।
बयान के अनुसार 9 से 15 जनवरी के बीच 13,000 से ज्यादा मौतें और 20 लाख 80 हजार नए मामले दर्ज किए गए। 15 जनवरी तक दुनिया में 6620 लाख से अधिक कोरोनावायरस के पुष्ट मामले थे और 60 लाख 70 हजार से अधिक लोग मारे गए थे।

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!