नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर रात की हकीकत जानने निकली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल खुद खबर बन गईं. पहले तो नशे में धुत कार ड्राइवर ने उनके साथ बदसलूकी की. इसका विरोध करने पर कार चालक ने उन्हें 15 मीटर तक सड़क पर घसीटते ले गया. स्वाति की शिकायत पर पुलिस ने 47 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, पेट्रोलिंग वाहन को देर रात 3.05 बजे एम्स गेट नंबर 2 के सामने फुटपाथ पर एक महिला दिखी. पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उससे कार से घसीटा गया है. महिला ने बताया कि नशे में एक बलेनो कार चालक उनके पास रुका, उसने बुरी नीयत से महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला के मना करने पर वह चला गया और सर्विस लेन से यू टर्न लेकर वापस आ गया.
चालक ने एक बार फिर महिला को कार में बैठने के लिए कहा. महिला ने उसे फटकार लगाई. वह ड्राइवर साइड की खिड़की के पास पहुंची तो कार चालक ने तेजी से खिड़की का शीशा चढ़ा लिया. महिला का हाथ कार में फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चली गई. रात 3.12 बजे पुलिस ने बलेनो कार के बारे में सभी को मैसेज प्रसारित किया. आरोपी चालक को गाड़ी सहित रात 3.34 बजे पकड़ लिया गया. बाद में पुलिस को पता चला कि जिस महिला से छेड़छाड़ हुई है, वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हैं. पकड़े गए आरोपी का नाम हरीश चंद्र (47) है. उसके पिता का नाम दुर्जन सिंह बताया जा रहा है. वह संगम विहार का रहने वाला है.

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!