उत्तर बस्तर कांकेर. भारतीय खेल प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में कांकेर जिला को ’’खो-खो प्रशिक्षण’’ हेतु चयन किया गया है। ’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र योजना’’ के अंतर्गत जिले में खो-खो प्रशिक्षण केन्द्र खेल एवं युवा कल्याण के नाम से खेलो इंडिया लघु केन्द्र की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला खेल परिसर सिंगारभाट में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के खो-खो मे रूचि रखने वाले बालक एवं बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत कांकेर में प्रशिक्षण एवं खो-खो में रूचि रखने वाले खिलाड़ी 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे जिला खेल परिसर, सिंगारभाट कांकेर में अपनी उपस्थिति दे सकते हैं।

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!