नई दिल्ली. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये अगले हफ्ते रिलीज होगी। इस जनवरी 2023 के तीसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में कोई नई फिल्म देखने को नहीं मिलेगी लेकिर ओटीटी पर मजेदार नई रिलीज हो रही हैं। इनमें फिल्में और वेब सीरीज दोनों शामिल हैं। इस हफ्ते वीकेंड पर देखने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जी5 ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट यहां दी गई हैं।
नेटफ्लिक्स
मिशन मजनू
मिशन मजनू सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी और इसका प्रीमियर 20 जनवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर होगा। मिशन मजनू एक स्पाई थ्रिलर है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। मिशन मजनू 1971 के बाद की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह भारत के गुप्त ऑपरेशन की एक काल्पनिक कहानी है जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले और उसके दौरान हुई थी। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित फिल्म में सिद्धार्थ एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं।
फौदा सीजन 4
फौदा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग एक एक्शन ड्रामा सीरीज है। नया सीजन 20 जनवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। तीन सफल सीजन के बाद अब यह शो अपने चौथे चैप्टर के साथ लौट आया है। फौदा में इजरायल-फिलिस्तीनी युद्ध देखने को मिलेगा।
अमेजन प्राइम वीडियो
सिनेमा मरते दम तक
सिनेमा मरते दम तक एक डॉक्यूमेंट्री है जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। सिनेमा मरते दम तक का प्रीमियर 20 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी। छह एपिसोड की यह सीरीज दर्शकों को 90 के दशक के दौर में ले जाएगी और हिंदी सिनेमा की पल्प फिल्मों पर चर्चा करेगी। अर्जुन कपूर, राखी सावंत और हरीश पटेल वासन बाला की डॉक्यू-सीरीज़ में नजर आएंगे।
जी5
छत्रीवाली
रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म छत्रीवाली जी5 पर 20 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। तेजस देओस्कर द्वारा निर्देशित फिल्म छत्रीवाली एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म सुरक्षित सेक्स की गंभीरता पर बात करती है और गर्भ निरोधकों के उपयोग को बढ़ावा देती है। रकुल के साथ फिल्म में सुमीत व्यास और सतीश कौशिक भी हैं। छत्रीवाली रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने