वेलिंगटन, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस साल फिर से प्रधानमंत्री चुनाव नहीं लड़ने तथा आगामी फरवरी में प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी की नेता के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
सुश्री जैसिंडा का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल सात फरवरी को समाप्त होने जा रहा है।
न्यूज़ीलैंड में इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे।
आधिकारिक बयान के मुताबिक नया नेता चुनने के लिए तीन दिनों के भीतर कॉकस मतदान कराये जायेंगे।
सुश्री जैसिंडा ने कहा , “ साढ़े पांच साल तक शीर्ष नेतृत्व की भूमिका के निर्वहन के बाद मैंने तय किया है कि एक और कार्यकाल के लिए वह चुनाव नहीं लडूंगी। प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।”

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!