लखनऊ. कप्तान समीर रिजवी (158 नाबाद) के विस्फोटक शतक की बदौलत मेजबान उत्तर प्रदेश ने सीके नायडू अंडर-25 ट्राफी के लीग मुकाबले में बुधवार को तमिलनाडु को छह विकेट से हरा दिया।
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर खिली धूप के बीच समीर ने मेहमान गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुये रनों की बारिश कर दी। पहले दो विकेट 110 रन पर गिरने के बाद जीत के इरादे से क्रीज पर उतरे समीर ने पहले से मौजूद हर्ष त्यागी (65) के साथ मिल कर तूफानी रफ्तार से रन बटोरना शुरू किया। दूसरी पारी के 36वें ओवर में हर्ष के रूप में तीसरा विकेट गिरने के बाद भी समीर के हौसले में कोई कमी नहीं आयी और उन्होने गेंद की बेरहमी से पिटाई जारी रखी।

More Stories
B.Sc Agriculture Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट जारी, 22 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन; जानें स्पॉट काउंसलिंग की पूरी तारीख
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!