सीहोर. अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। कुछ लोगों द्वारा पंडित प्रदीप मिश्रा की किताबें और रुद्राक्ष के नाम पर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी कर ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे थे। शिकायत पर मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सीहोर से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की किताबें और रुद्राक्ष के नाम पर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपियों ने एक फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सीहोर से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचकपंडित प्रदीप मिश्रा की किताबे और रुद्राक्ष के नाम पर श्रद्धालुओं से आरोपियों ने 500-500 रुपये मंगवा लिए, जब किताबें रुद्राक्ष श्रद्धालुओं के पास नहीं पहुंची तो समिति से शिकायत की गई।
बताया गया है की आरोपियों के द्वारा सीहोर से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की किताबें और रुद्राक्ष के नाम पर लंबे समय से ठगी की जा रही थी। शिकायत पर मंडी थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्रद्धालुओं के साथ लंबे समय से ठगी कर रहे थे।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने