वाशिंगटन, अमेरिकी रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा ने देश सीमा पर गलत प्रबंधन, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने तथा मेक्सिको के साथ सीमा पर अराजकता में सहयोग देने के लिए गृह सुरक्षा सचिव अलेजांद्रो मायोरकस पर महाभियोग चलाने की तैयारी कर रही हैं।
सीएनएन ने यह रिपोर्ट दी है।
सीएनएन की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वरिष्ठ रिपब्लिकन कैबिनेट सचिव के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने पर जोर दे रहे हैं। कांग्रेसी पैट फॉलन ने पिछले सप्ताह महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था।
सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2022 में अमेरिका की दक्षिणी सीमा पार करने वाले अवैध अप्रवासियों की संख्या 20 लाख 70 हजार से अधिक हो गई है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने