बिलासपुर//दि बीबीसी लाइव/हर्ष केडिया :
चाय वाले बाबा के नाम से सुप्रसिद्ध पंडित नरेंद्रनयन शास्त्री जी की कथा का आज छठवां दिन है जो कि कांकेर में माझा पारा में चल रही है। आज कृष्ण जन्माष्टमी एवं कृष्ण लीला के बारे में बताया जाएगा कि किस प्रकार भगवान ने अपने भक्तों को खुश करने के लिए लीलाएं रची एवं अपने भक्तों के लिए भगवान हमेशा तत्पर रहते हैं। गुरु जी का कहना है कि 24 घंटे में अगर हम लोग अगर 24 मिनट भी अपने ईस्ट को याद कर ले समय निकालकर तो उससे बड़ा समय कुछ भी नहीं होता क्योंकि उस समय सिर्फ हम अपने ईश्वर के रहते हैं और ईश्वर हमारा रहता है।
जैसा की ज्ञात है गुरुजी के द्वारा जो कथा पूर्व में जांजगीर जिले के पास लखाली गांव में की गई थी उसमें चढ़ावे की समस्त राशि एवं समस्त सामग्री को वहां की बेटियों को दे दिया। गुरु जी ने कन्यादान स्वरूप में दान किया क्योंकि गुरु जी का यह कहना है बेटियां ना होती तो संसार ना होता भगवान ने संसार में सबसे पहले बेटियों लाया था और हमें बेटियों का सदा सम्मान करना चाहिए।

More Stories
ED की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच से मचा हड़कंप
सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा, शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार!
किसानों के खेतों में चोरी का बड़ा खुलासा! झटका मशीन और बोरवेल केबल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार