रायपुर. गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में 17 से 23 जनवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पंडित कृष्ण धीरेंद्र शास्त्री महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा सुनने लाखों की भीड़ उमड़ सकती हैं। इसके साथ बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार भी लगेगी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल भी शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि पंडित कृष्ण धीरेंद्र शास्त्री महाराज को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी।
गुढ़ियारी में स्थित करीब 4 से 5 एकड़ के मैदान में कथा सुनने की व्यवस्था की गई है। कथा स्थल एवं आने वाले लोगों की व्यस्वस्थाओं की जानकारी देते हुए आयोजक ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोपहर एक से 4 बजे तक कथा होगी। 2 बजे से दरबार रहेगा। बिना टोकन नंबर के दिव्य दरबार लगेगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने, खाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
आयोजन मिश्रा ने बताया, कल 12 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कथावाचक पंडित कृष्ण धीरेंद्र शास्त्री शामिल नहीं होंगे। भीड़ भाड़ के चलते 17 जनवरी से श्रीराम कथा सुनाएंगे। पुलिस सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी। पास की भी व्यवस्था की जाएगी। आने जाने वाले लोगों के लिए 6 गेट की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिदिन भंडारा होगा। पार्किंग के किए कोटा, गोंदवारा, और डब्लुआरएस मैदान में व्यवस्था की गई है।

More Stories
ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान, हादसे के बाद मचा हड़कंप
रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में भीषण आग: 20 लाख रुपए का नुकसान, घंटों बाद पहुंची दमकल
शादी का झांसा देकर बुजुर्ग से 9 लाख की ठगी: रायपुर में साइबर ठगी का नया मामला, महिला के शातिर षड्यंत्र का पर्दाफाश