रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास के प्रतिनिधित्व में श्री नारायणी धाम सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को जांजगीर-चाम्पा जिले के नैला में 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री ने सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, श्री आशीष अग्रवाल, श्री विशम्भर अग्रवाल तथा श्री कमलेश सिंह भी उपस्थित थे ।

More Stories
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56 लाख से ज्यादा कामगार सामाजिक सुरक्षा के दायरे में
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकार पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; मांस और शिकार सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र