नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। श्रीलंका के खिलाफ भी उनको बाहर रखा गया था। इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बयान दिया है और बताया है कि क्या इन दो दिग्गज बल्लेबाजों का टी20आई करियर बाकी है या फिर नहीं?
T20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा एक भी टी20आई सीरीज में नजर नहीं आए हैं। यहां तक कि सभी मैचों में कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कोहली और रोहित का पत्ता टी20 टीम से कट गया है? इसका जवाब है कि इन दिग्गज खिलाड़ियों को वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने को कहा गया है।
इंडिया टुडे से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा है कि नई चयन समिति नए खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना चाहती है और इसलिए कोहली और रोहित को आराम दिया गया है, जिन्हें 9 फरवरी से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तरोताजा रखने के लिए ब्रेक की आवश्यकता है। इसके अलावा इसी साल वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में होना है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने