पुलिस अधीक्षक का जिले के थानों में लगातार आकस्मिक निरीक्षण जारी
भ्रमण दौरान पुलिस जवानों की सुनी समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने मेला भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से हुए रूबरू
सरायपाली/दि बीबीसी लाइव/नारायण सान :
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धमेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा दिनांक 14.01.23 को जिलें के सरहदी थाना सिंघोड़ा एवं बलौदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात् थानों में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का समस्या सुना एवं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बार्डर पार ओड़िसा राज्य से होने वाली नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने व सूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया है।
थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्रामवासी द्वारा मकरसक्रांति के अवसर पर आज दिनांक को घोड़ाथार झरना के पास एक दिवसीय पारंपरिक मेला आयोजित किया गया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह सम्मिलित होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और ग्रामीणो की सुविधा के अनुरूप आवश्यकता अनुसार पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिये।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने