ज्योतिष्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भरी सभा में छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड की पांचवी कक्षा की किताब का एक पन्ना फाड़ दिया. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पन्ने में जो लिखा है उसका विरोध करें और इसकी शिकायत भी करें। शंकराचार्य इन दिनों छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं।
शंकराचार्य की नाराजगी कक्षा 5 वीं की पुस्तक में चमत्कार नाम से लिखे पाठ में ठगी के विषय में लिखी बातों को लेकर है। कक्षा 5 वीं के पाठ 25 का विरोध करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात भी कही। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कवर्धा जिले के ग्राम जुनवानी में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम के दौरान कहा कि एक नियोजित तरीके से छोटे बच्चों के मन में साधुओं के प्रति विरोध भरा जा रहा है। ठग साधु स्वामी वेश में ही नहीं, कई रूपों में आते हैं। क्यों उसका उल्लेख नहीं किया गया, ये गलत है। शंकराचार्य द्वारा पुस्तक में लिखे पाठ को हटाने की मांग के साथ ही कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने