कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बुरी खबर सामने आ रही है। यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और अस्पताल ले जाते वक्त ही उनकी मौत हो गई। संतोख सिंह कि मौत की खबर आते ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, यात्रा को भी तत्काल स्थगित कर दिया गया है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता। वहीं यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था। हालांकि, बीच रास्ते में ही सुबह करीब 9 बजे संतोख सिंह बेहोश होकर गिर पड़े।
आनन फानन में उन्हें एंबुलेंस से फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई। संतोख सिंह की हालत बिगड़ते देख राहुल गांधी ने तत्काल यात्रा को रोका और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और दूसरी गाड़ी से स्वयं भी अस्पताल पहुंचे।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने